बागपत: पुलिस लाइन बागपत में रिक्रूट आरक्षियों का अध्ययन प्रक्रिया समापन समारोह, रिक्रूट आरक्षियों ने ली शपथ
Baghpat, Bagpat | Apr 26, 2026 रविवार की दोपहर करीब 12 बजे पुलिस लाइन बागपत में आरक्षी नागरिक पुलिस के प्रशिक्षण रत रिक्रूट आरक्षियों का अध्ययन की प्रक्रिया पूर्ण होने पर आयोजित समारोह गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पुलिस उप महानिरीक्षक (अभिसूचना मुख्यालय, लखनऊ) सुरेश्वर तथा पुलिस अधीक्षक बागपत सूरज कुमार राय की उपस्थिति रही।