योग आयोग छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर एक भावुक संदेश दिया। उन्होंने कहा कि जीवन की पहली गुरु मां होती है, लेकिन इसी बात को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने पिता की भूमिका को भी बेहद खास अंदाज़ में लोगों के सामने रखा।
पतंजलि द्वारा आयोजित गुरु पूर्णिमा कार्यक्रम में अपने संबोधन के दौरान संजय अग्रवाल ने बताया कि मां हमें जीवन देती है, संस्कार देती है, वहीं पिता अपने संघर्ष, त्याग और मेहनत से पूरे परिवार का भविष्य संवारते हैं। आखिर उन्होंने पिता के सम्मान में क्या कहा? देखिए यह पूरा वीडियो।