ईशानगर थाना क्षेत्र के पनोठा गांव में 70 वर्षीय पंचू कुशवाहा की उनके बेटे रामकृपाल उर्फ गुल्लू ने खेत में डंडे से हमला कर हत्या कर दी। काम करने की बात पर हुए विवाद में आरोपी ने ताबड़तोड़ वार किए, जिससे मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने गुरुवार की दोपहर करीब 12 बजे मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।