कोलायत: कोलायत के गांवों का इतिहास सहेजने की मुहिम तेज, इतिहास संकलन समिति ने दियातरा भाणे गांव में किया व्यापक सर्वे
श्रीकोलायत क्षेत्र की ऐतिहासिक धरोहरों, प्राचीन शिलालेखों, मूर्तियों और लोक स्मृतियों को भावी पीढ़ियों तक सुरक्षित पहुंचाने के उद्देश्य से भारतीय इतिहास संकलन समिति द्वारा चलाए जा रहे इतिहास संकलन अभियान के तहत दियातरा, भाणे का गांव, मंडाल तथा गड़ियाला सहित विभिन्न गांवों में विशेष सर्वेक्षण किया गया। समिति के सदस्यों ने गांवों में पहुंचकर प्राचीन स्थल देखें