बहराइच: नाजीरपुरा में चाय बनाते समय महिला झुलसी, हालत गंभीर
जिले के कोतवाली नगर इलाके के नाजीरपुरा इलाके में चाय बनाते समय अचानक महिला झुलस गई। जिसे इलाज के लिए आनन - फानन में बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टर के द्वारा भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। परिवार के सदस्यों ने जानकारी देते हुए सोमवार को बताया कि चाय बनाते समय अचानक महिला झुलस गई थी। जिसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर आए। जहां इलाज जारी है।