गैरतगंज: गढ़ी में कृषक संगोष्ठी का आयोजन, एसडीएम और कृषि विभाग के अधिकारियों ने दी आधुनिक खेती की सलाह
गैरतगंज तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत गढ़ी में बुधवार दोपहर 12 बजे के आसपास कृषक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, जैविक खेती तथा शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के तरीकों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही रायसेन में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय किसान सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गई। ग्राम पं