किसानों का धरना समाप्त, बिजली विभाग ने समय पर बिजली देने का किया वादा
📍 साढ़ौरा पावर हाउस
साढ़ौरा पावर हाउस में भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह के नेतृत्व में किसानों द्वारा बिजली कटौती की समस्या को लेकर दिया जा रहा धरना सफलतापूर्वक समाप्त हो गया।
किसानों की समस्याओं को सुनने के बाद बिजली विभाग के एक्शन बिलासपुर ने आश्वासन दिया कि आगे से निर्धारित समय के अनुसार किसानों को बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।
विभाग के आश्वासन के बाद किसानों ने धरना समाप्त कर दिया। किसान नेताओं ने स्पष्ट कहा कि यदि भविष्य में तय समय पर बिजली नहीं मिली, तो किसान दोबारा आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।
📰 राष्ट्रीय कदम न्यूज़
📢 किसानों की आवाज़, जनता की खबर
#किसान #किसानआंदोलन #बिजलीकटौती #साढ़ौरा #बिलासपुर हरियाणा किसानएकता भारतीयकिसानयूनियन राष्ट्रीयकदम