अनूपपुर: जिले में सुरक्षित क्लिक अभियान 2.0 का शुभारंभ, साइबर अपराधों से बचाव के लिए चलाया जाएगा जागरूकता अभियान
पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार जिले में सुरक्षित क्लिक अभियान 2.0 का शुभारंभ किया गया। यह विशेष साइबर जागरूकता अभियान 24 जून से 8 जुलाई 2026 तक संचालित किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य आमजन को बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करना तथा डिजिटल माध्यमों का सुरक्षित एवं जिम्मेदार उपयोग करने के लिए प्रेरित करना है।