आगामी होली पर्व को देखते हुए वैशाली पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के निर्माण, बिक्री और सेवन के विरुद्ध लगातार छापेमारी व जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बिदुपुर थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में शराब बरामद की है।पुलिस ने छापेमारी के दौरान 410 लीटर देशी चुलाई शराब तथा 8.789 लीटर विदेशी शराब बरामद की।