तानसेन: किशोरी पर पडौसी ने कुत्ता दौडाया, पैरों में कई काटा, मालिक ने धमकाया भी
Tansen, Gwalior | Jun 18, 2026 किलागेट क्षेत्र में रहने वाले अशोक पाठक पर पड़ोसी किशोरी पर पालतू कुत्ते से हमला कराने का आरोप लगा है। हमले में किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई। काशी नरेश की गली में रहने वाली राधिका भदौरिया अपने मोहल्ले की एक दुकान पर सामान लेने जा रही थी तभी अशोक ने कुत्ते को उसकी ओर उकसाया,जिसके बाद कुत्ता उस पर झपट पड़ा।कुत्ते ने किशोरी के दोनों पैरों में कई जगह काट लिया।