करीब डेढ़ दशक बाद पांकी अमानत बराज का निर्माण पूरा होने की उम्मीद जग गई है। झारखंड सरकार ने इसकी तकनीकी स्वीकृति दे दी है। 947 करोड़ रूपए में इसे पूरा किया जाएगा। अब तक इस योजना पर 341 करोड रुपए खर्च हो गए हैं जबकि 608 करोड रुपए और खर्च करके पूरा किया जाएगा और सिंचाई सुविधा खेतों तक पहुंचाई जाएगी।