हरदोई के टड़ियावां थाना क्षेत्र के दिल्लापुरवा में मवेशियों के कमरे में वृद्ध महिला ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना शुक्रवार सुबह की है।परिजन घटना की वजह पर चुप्पी साधे रहे।जानकारी के मुताबिक टड़ियावां थाना क्षेत्र के दिल्लापुरवा निवासी शैलेंद्री के पति राजेंद्र कुमार खेती करते हैं।पुत्र प्रभात ने बताया कि मकान में सबसे पीछे के कमरे में मवेशी बांधे जाते है।