राजपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित किसान भवन में मंगलवार को 2:00 बजे अपराह्न में उन्नत किस्म के गेहूं बीज का वितरण किया गया। इस अवसर पर कृषि पदाधिकारी ऋषिकेश यादव ने बताया कि यह बीज एक किसान को लगभग दो किवंटल तक देना है। अभी कर्ण वंदना एवं डब्ल्यू बी टू बीज का वितरण हो रहा है, जिसकी बोआई 15 नवंबर से दिसंबर के प्रथम सप्ताह तक होगा।