बाह: गांव में नया वास में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला ने लगाई फांसी,हुई मौत
थाना पिनाहट के गांव नयावास में एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगा ली,फांसी लगाने से महिला की मौत हो गई,सूचना पर मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए,इस घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।घटना की जानकारी पुलिस को भी दी गई पुलिस भी मौके पर पहुंच गई,पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है और मामले की जांच की जा रही है।