श्रीनगर: श्रीनगर पुलिस ने हंगामा करते हुए दो शराबियों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
श्रीनगर थाना पुलिस ने चरैयारहिका गांव में मंगलवार को दो बजे शराब के नशे में हंगामा कर रहे दो शराबियों को गिरफ्तार किया। दोनों शराबियों की पहचान थाना क्षेत्र के चरैयारहिका मलिनियां कामत के मनोज मंडल व रंजीत सिंह के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि पुलिस को गश्ती के दौरान सूचना मिली कि दो व्यक्ति शराब के नशे में हंगामा कर रहा है।