सिकंदरा: किशनपुर गांव में सर्पदंश से महिला की हालत बिगड़ी, प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज किया गया रेफर
मंगलपुर थाना क्षेत्र के किशनपुर गांव निवासी कुसमा देवी को बुधवार देर रात जहरीले सर्प ने डस लिया, जिससे उनकी हालत गंभीर हो गई। घटना उस समय हुई जब वह रात करीब 1 बजे परिजनों के साथ खेतों में गेहूं की फसल की मड़ाई करने गई थीं। बताया गया कि मड़ाई के दौरान गेहूं का गट्ठर उठाते समय अचानक जहरीले सर्प ने उन्हें डस लिया। सर्पदंश के बाद उनकी तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी।