देवबंद: देवबंद में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, मारपीट से बच्ची दहशत में, वीडियो आया सामने
देवबंद में एक मामूली विवाद उस समय गंभीर और हिंसक रूप ले बैठा, जब कुछ लोगों ने गुस्से में आकर सीधे एक घर पर चढ़ाई कर दी। आरोप है कि हमलावरों ने घर में घुसकर जमकर हंगामा किया और मारपीट की, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना के दौरान घर में मौजूद एक मासूम बच्ची दुआ इस डरावने माहौल से सहम गई और खुद को बचाने के लिए छिपने को मजबूर हो गई।