कार्तिक पूर्णिमा पर फतुहा त्रिवेणी संगम पर आस्था की डुबकी लगाने को लेकर भक्त श्रद्धालुओं का जन सैलाब उमड़ पड़ा है। शाम 4 बजे से रात्रि 9 बजे तक काफी संख्या में लोगों का आना शुरू हो गया है। बुधवार की सुबह 4:00 बजे से ही भक्त श्रद्धालु त्रिवेणी गंगा घाट पर आस्था की डुबकी लगाएंगे। फतुहा और नदी थाना के पुलिस पदाधिकारी हर चौक चौराहे एवं घाटों पर तैनात किया गया है।