कालपी: इटौरा गुरु के खिलाड़ी खतरों से खेल रहे, खेल मैदान न होने के कारण हाईटेंशन लाइन के नीचे खेलने पर मजबूर गांव के युवा
Kalpi, Jalaun | Jun 9, 2026 आटा क्षेत्र के ग्राम इटौरा गुरु के युवा खेल प्रतिभा निखारने के लिए हाई वोल्टेज बिजली लाइनों और ट्रांसफार्मरों के पास स्थित खाली जगह पर खेलने को मजबूर हैं। क्षेत्र में स्पार्किंग, तार टूटने और गेंद के ट्रांसफार्मरों के पास जाने जैसी घटनाओं से हादसे का खतरा बना रहता है, मंगलवार सुबह 11:30 बजे ग्रामीणों ने बताया खेल मैदान न होने से सुरक्षित खेल सुविधा नही है।