मिर्ज़ापुर: विंध्याचल थाना के नीबी गहरवार गांव की ग्राम प्रधान ने लेखपाल के खिलाफ कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर डीएम को सौंपा ज्ञापन
ग्राम प्रधान माधुरी सोनकर ने बताया कि मेरे ग्राम पंचायत में दिव्यांशु श्रीवास्तव लेखपाल पद पर तैनात है। लेखपाल का ग्राम पंचायत के अपराधिक व सरहग किस्म के लोगों के साथ उठना बैठना है। बिना अनुचित लाभ लिए मेरे ग्राम पंचायत में कोई कार्य नहीं करते। लेखपाल द्वारा यह कहा जाता है कि बिना मेरे पूछे आप कोई कार्य नहीं करेंगे। मेरे साथ जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया।