मिर्ज़ापुर: अधीक्षक डाकघर हेड पोस्ट ऑफिस फतहा द्वारा समस्या से जुड़ी पत्रक न लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
अधीक्षक डाकघर हेड पोस्ट ऑफिस फतहा द्वारा समस्या से जुड़ी पत्रक न लेने का मंगलवार को वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मिर्जापुर सेवा समिति के संयोजक दिलीप सिंह गहरवार ने आरोप लगाया है कि वह डंकीनगंज पोस्ट मास्टर के खिलाफ आधार कार्ड बनाने के नाम पर अवैध वसूली कराने की शिकायत करने गए थे। लेकिन उनका पत्र नहीं लिया गया। मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत किया है।