रामपुर: शहर कोतवाली क्षेत्र में एक महिला ने अपने जेठ पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया, एफआईआर दर्ज
Rampur, Rampur | Sep 13, 2025 शनिवार को शाम सात बजे मिली जानकारी के अनुसार रामपुर में एक महिला ने अपने जेठ पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि उनका पति शहर से बाहर काम करता है, जिसके कारण वह अपने बच्चों के साथ घर में अकेली रहती है। इसी का फायदा उठाकर, उनके जेठ ने उन्हें परेशान करना शुरू कर दिया।