रामपुर: शनिवार को CMO डॉ. दीपा सिंह के निर्देश पर जनपद में अवैध अस्पतालों के खिलाफ छापामार अभियान चलाया गया
Rampur, Rampur | Sep 13, 2025 शनिवार को शाम 5 बजे मिली जानकारी के अनुसार रामपुर की मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. दीपा सिंह के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने अवैध रूप से चल रहे अस्पतालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। नोडल अधिकारी डॉ. वरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में एक टीम ने शहर के तोपखाना गेट, हजरतपुर, और सैदनगर ब्लॉक के करनपुर गांव में छापेमारी की।