मुरैना नगर: आमपुरा: नवविवाहिता निशा ने की आत्महत्या, मासूम बच्ची को छोड़ फांसी पर झूली, कारण अज्ञात, जांच जारी
मुरैना के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के आमपुरा में 22 वर्षीय नवविवाहिता निशा गुर्जर ने सोमवार को घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।निशा हलवाई वीरू गुर्जर की पत्नी थी,घटना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की।मायके पक्ष के शिवपुरी जिले के बुहारी गांव से पहुंचने पर मंगलवार को पोस्टमार्टम हुआ।निशा अपने पीछे एक मासूम बच्ची छोड़ गई है।