नावकोठी: चकमुजफ्फर में युवक की संदिग्ध हत्या, पुलिस ने मामला दर्ज किया, ग्रामीणों से हुई नोक-झोंक
चकमुजफ्फर में बुधवार को हुए एक युवक की कथित हत्याकांड में पुलिस ने थाना में मृतक के पिता के लिखित आवेदन के आलोक में मामला दर्ज किया है। इस सिलसिले में गांव के ही चार युवक को नामजद आरोपी बनाया गया है। हालांकि पुलिस ने इस कांड की तहकीकात के लिए मृतक के करीबी दोस्त को थाना पूछताछ करने लाई थी। 24 घंटे बीत जाने के बाद भी उसे नहीं छोड़े जाने पर लोगों ने बबाल काटा