सिरोही: रोवाडा गांव के कृषि कुएं पर भीषण आग, 4 बीघा अरंडी की फसल जलकर हुई राख
Sirohi, Sirohi | Apr 27, 2026 रोवाडा गांव के एक कृषि कुएं पर भीषण आग लगने की घटना सामने आई, जिसमें कृषि कुएं के पास खड़ी करीब 4 बीघा अरंडी की फसल जलकर पूरी तरह राख हो गई। जानकारी के अनुसार जलीया नाड़ा के पास लसाराम देवासी के खेत में अचानक मेड़ में आग लगी, जो तेज हवा के चलते देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और खड़ी फसल तक फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहु