अंबाह: अम्बाह में गूंजा राष्ट्रगीत, 143 सहभागियों ने एक स्वर में गाया वंदे मातरम्
‘नमामि भारतम्’ के अंतर्गत सामूहिक वंदे मातरम
Ambah, Morena | Sep 25, 2026 अंबाह में गूंजा वंदे मातरम्, 143 सहभागियों ने एक स्वर में किया सामूहिक गान अंबाह। सरस्वती शिशु मंदिर में शुक्रवार को ‘नमामि भारतम्’ कार्यक्रम के अंतर्गत सामूहिक वंदे मातरम् गान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता कुंज बिहारी बैरागी, मुख्य अतिथि सुरेश मिश्रा और विशिष्ट अतिथि अधिवक्ता अमृतांशु शर्मा मौजूद रहे। अध्यक्षता ज्योति गुप्ता ने की।