फुलवारी: गोपालपुर में कैश वैन से ₹27 लाख की लूट, पुलिस को मिले अहम सुराग
Phulwari, Patna | May 17, 2026 गोपालपुर थाना क्षेत्र में 13 मई को हुए कैश वैन से 27 लाख रुपए की लूट मामले में अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। मामले को लेकर रविवार दोपहर करीब 1:00 बजे एसपी ईस्ट परिचय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले में पुलिस को टेक्निकल इनपुट मिले हैं और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही इस पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।