भोगांव: भांवत चौकी और ब्लॉक परिसर में पौधारोपण किया गया, पर्यावरण संरक्षण का दिया गया संदेश
भांवत पुलिस चौकी परिसर में रविवार दोपहर करीब एक बजे पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा नेता राज ठाकुर एवं चौकी इंचार्ज अतवीर सिंह ने छायादार एवं फलदार पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। ब्लॉक परिसर में ब्लॉक प्रमुख मुनेश चौहान के नेतृत्व में अधिकारियों, कर्मचारियों एवं पंचायत सचिवों ने 200 छायादार और फलदार पौधों का रोपण किया।