अनूपपुर: कोतमा ब्लॉक पत्रकार परिषद का निर्वाचन संपन्न, पुनीत सेन अध्यक्ष बने
राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद कोतमा ब्लॉक का निर्वाचन जिला निर्वाचन अधिकारी कमलेश मिश्रा के निर्देश पर संपन्न हुआ। इसमें पुनीत सेन निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए, जबकि अन्य पदों पर भी विभिन्न पदाधिकारियों का चयन किया गया। सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।