महसी: तमाचपुर के सामुदायिक शौचालय की बदहाल स्थिति, 11 माह से केयरटेकर का मानदेय बकाया
विकास खंड तेजवापुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत तमाचपुर में बने सामुदायिक शौचालय की हालत बेहद खराब है। शौचालय की सीट टूटी हुई है और पानी का मोटर भी खराब पड़ा है, जिससे पानी की आपूर्ति ठप है। केयरटेकर मीता ने बताया कि उन्हें पिछले 11 महीनों से मानदेय नहीं मिला है। शौचालय में सफाई के लिए न झाड़ू है और न ही कोई केमिकल, जिससे गंदगी फैली हुई है।