फतुहा: नयका रोड से दक्षिण स्कूटी सवार नदी थाना चौकीदार को एक 407 ट्रक ने मारी टक्कर चौकीदार हुआ घायल।
Fatwah, Patna | Jun 28, 2026 नयका रोड से दक्षिण स्कूटी सवार नदी थाना के चौकीदार को एक 407 ट्रक ने रॉन्ग साइड में आकर टक्कर मार दिया है। टक्कर इतनी जोरदार थी की स्कूटी ट्रक में घुस कर फस गया है। मौके से ट्रक का चालक भागने में सफल रहा है। मौके पर पहुंची डायल 112 की पुलिस व दनियावां थाना की पुलिस ने दनियावां पीएचसी में भर्ती कराया है। प्राथमिक उपचार के बाद पटना पीएमसीएच रेफर किया गया है।