कर्वी: कटैयाडांडी स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पुलिस ने शिनाख्त में मदद के लिए की अपील
चित्रकूट जनपद के कटैया डांडी स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक में आज रविवार की सुबह 7:00 बजे एक व्यक्ति का शव ट्रैक के बीचो-बीच पड़ा हुआ मिला है। पॉइंट्स मैन बरगढ़ की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है, और आज रविवार की 4:19 बजे मृतक की पहचान होने पर मोबाइल नंबर 9305101105 व 9454 40 32 04 सूचना देने की लोगों से अपील की है।