क्योलड़िया पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ग्राम मधुनगला निवासी मुनीश को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसे दलेलनगर तिराहे के पास चेकिंग के दौरान पकड़ा, जहां उसकी केन से करीब 20 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। लाइसेंस ना दिखाने पर पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर मुकदमा दर्ज किया और आगे की कार्रवाई शुरू की।