बेलहर: CHC बेलहर में आशा कार्यकर्ताओं को दिया गया फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम का प्रशिक्षण, 10 से 24 फरवरी तक चलेगा अभियान
Belhar, Banka | Feb 7, 2024 बेलहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आज प्रखंड क्षेत्र की आशा कार्यकर्ताओं को 10 से 24 फरवरी तक चलने वाले फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण जिला से आए प्रशिक्षक मुकुंद कुमार ने दिया। प्रशिक्षण में आशा को घर-घर जाकर निर्धारित उम्र के लोगों को फाइलेरिया की दवा खिलाने का तौर तरीका बताया गया। अभियान के लिए दो-दो आशा की टीम बनाई गई है।