बेलहर: प्रखंड कार्यालय बेलहर में विदाई समारोह आयोजित कर सीओ और राजस्व अधिकारी को दी गई भाव भीनी विदाई
Belhar, Banka | Feb 6, 2024 बेलहर प्रखंड कार्यालय के सभागार में आज विदाई समारोह आयोजित कर सीओ नागेंद्र प्रसाद और राजस्व अधिकारी मोनिका पटेल को भाव भीनी विदाई दी गई। दोनों अधिकारियों का तबादला पटना हो गया है। समारोह को संबोधित करते हुए लोगों ने दोनों अधिकारियों के कार्यकाल और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना किया। दोनों अधिकारियों ने भी सहयोग के लिए बेलहर के लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।