बहोरीबंद: चैक डेम बना जीवनधारा: भीषण गर्मी में गौरा का नाला मवेशियों व वन्य जीवों का सहारा
कटनी जिले के बहोरीबंद जनपद पंचायत क्षेत्र के ग्राम गौरा से एक सकारात्मक और संवेदनशील तस्वीर सामने आई है। जहां एक ओर भीषण गर्मी से इंसान और जानवर बेहाल हैं, वहीं शासन की जल संरक्षण योजना के तहत बनाए जा रहे चैक डेम ने बेजुबान मवेशियों और वन्य जीवों को बड़ी राहत दी है। निर्माण कार्य के चलते नाले में रुका पानी अब प्यासे जानवरों के लिए जीवनदायिनी बन गया है।