Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Mp
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
Haryana
Uttarpradesh
Cbse
No video available

हरदोई में कांग्रेस ताली ताली बजा कर किसान कानून के विरोध में बीजेपी सांसद जयप्रकाश के आवास का किया घेराव

24.2k views | Hardoi, Hardoi | Dec 23, 2020

MORE NEWS

तपस्वी छावनी अयोध्या से नैमिषारण्य पहुंचे सत्य सनातन धर्म प्रचारक दिवाकराचार्य, बोले— "नैमिषारण्य अद्भुत तपोभूमि है"
.
#नैमिषारण्य/सीतापुर: प्रभु श्रीराम की पावन नगरी अयोध्या स्थित तपस्वी छावनी से 88 हजार ऋषि-मुनियों की तपस्थली नैमिषारण्य पहुंचे सत्य सनातन धर्म प्रचारक दिवाकराचार्य ने पवित्र धरा को नमन करते हुए कहा कि "नैमिषारण्य केवल एक तीर्थ नहीं, बल्कि तप, त्याग, साधना और अध्यात्म की जीवंत भूमि है।"
नैमिषारण्य आगमन के उपरांत उन्होंने विभिन्न पवित्र स्थलों के दर्शन किए और कहा कि यहां की दिव्यता, आध्यात्मिक वातावरण एवं प्राचीन अरण्य संस्कृति मन को अत्यंत शांति प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि अभी उन्हें यहां आए केवल दो दिन हुए हैं, लेकिन नैमिषारण्य के इतिहास, आध्यात्मिक रहस्यों और तपस्वियों की परंपरा को जानने की उत्सुकता लगातार बढ़ रही है।
(द टेलीकास्ट) से बातचीत में दिवाकराचार्य ने कहा कि "सनातन धर्म हमारे रोम-रोम और रग-रग में बसता है। दुनिया में चाहे महंगाई बढ़े या देशों के बीच युद्ध जैसी परिस्थितियां उत्पन्न हों, लेकिन सत्य को कभी झुठलाया नहीं जा सकता। सनातन धर्म सत्य, करुणा, सेवा और मानव कल्याण का मार्ग दिखाता है।"
उन्होंने श्रद्धालुओं से सनातन संस्कृति के मूल्यों को अपनाने, धर्म और अध्यात्म के प्रति जागरूक रहने तथा समाज में प्रेम, सद्भाव और नैतिकता को बढ़ावा देने का आह्वान किया। कहा नैमिषारण्य की पावन धरा पर संतों का आगमन आध्यात्मिक चेतना और सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार को नई ऊर्जा प्रदान कर रहा है जहां सरकार भी पर्यटन के माध्यम से सुंदर विकास कर रही है। 
#रिपोर्ट: पुनीत मिश्रा/बेनीगंज

तपस्वी छावनी अयोध्या से नैमिषारण्य पहुंचे सत्य सनातन धर्म प्रचारक दिवाकराचार्य, बोले— "नैमिषारण्य अद्भुत तपोभूमि है" . #नैमिषारण्य/सीतापुर: प्रभु श्रीराम की पावन नगरी अयोध्या स्थित तपस्वी छावनी से 88 हजार ऋषि-मुनियों की तपस्थली नैमिषारण्य पहुंचे सत्य सनातन धर्म प्रचारक दिवाकराचार्य ने पवित्र धरा को नमन करते हुए कहा कि "नैमिषारण्य केवल एक तीर्थ नहीं, बल्कि तप, त्याग, साधना और अध्यात्म की जीवंत भूमि है।" नैमिषारण्य आगमन के उपरांत उन्होंने विभिन्न पवित्र स्थलों के दर्शन किए और कहा कि यहां की दिव्यता, आध्यात्मिक वातावरण एवं प्राचीन अरण्य संस्कृति मन को अत्यंत शांति प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि अभी उन्हें यहां आए केवल दो दिन हुए हैं, लेकिन नैमिषारण्य के इतिहास, आध्यात्मिक रहस्यों और तपस्वियों की परंपरा को जानने की उत्सुकता लगातार बढ़ रही है। (द टेलीकास्ट) से बातचीत में दिवाकराचार्य ने कहा कि "सनातन धर्म हमारे रोम-रोम और रग-रग में बसता है। दुनिया में चाहे महंगाई बढ़े या देशों के बीच युद्ध जैसी परिस्थितियां उत्पन्न हों, लेकिन सत्य को कभी झुठलाया नहीं जा सकता। सनातन धर्म सत्य, करुणा, सेवा और मानव कल्याण का मार्ग दिखाता है।" उन्होंने श्रद्धालुओं से सनातन संस्कृति के मूल्यों को अपनाने, धर्म और अध्यात्म के प्रति जागरूक रहने तथा समाज में प्रेम, सद्भाव और नैतिकता को बढ़ावा देने का आह्वान किया। कहा नैमिषारण्य की पावन धरा पर संतों का आगमन आध्यात्मिक चेतना और सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार को नई ऊर्जा प्रदान कर रहा है जहां सरकार भी पर्यटन के माध्यम से सुंदर विकास कर रही है। #रिपोर्ट: पुनीत मिश्रा/बेनीगंज

Hardoi, Hardoi | Jun 4, 2026

जय श्री राम

जय श्री राम

Hardoi, Hardoi | Jun 4, 2026

भाजपा मण्डल कार्यसमिति की बैठक सम्पन्न, आगामी कार्यक्रमों पर हुई विस्तृत चर्चा
.
#हरदोई: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार बेनीगंज मण्डल की कार्यसमिति बैठक ब्रम्हदेव स्थान, सिकलिन टोला में आयोजित की गई। बैठक मण्डल प्रभारी आशुतोष शुक्ला एवं मण्डल प्रवासी पंकज बाजपेई के आतिथ्य में सम्पन्न हुई।
बैठक में मण्डल पदाधिकारियों, शक्ति केंद्र संयोजकों एवं अपेक्षित कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। इस दौरान आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों एवं अभियानों की रूपरेखा तैयार की गई तथा गत माह सम्पन्न हुए विभिन्न अभियानों और कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने पर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने संगठन की नीतियों एवं योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के अंत में मण्डल अध्यक्ष रोहित वैश्य ने मण्डल प्रभारी आशुतोष शुक्ला एवं मण्डल प्रवासी पंकज बाजपेई को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई।
#रिपोर्ट: पुनीत मिश्रा/बेनीगंज

भाजपा मण्डल कार्यसमिति की बैठक सम्पन्न, आगामी कार्यक्रमों पर हुई विस्तृत चर्चा . #हरदोई: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार बेनीगंज मण्डल की कार्यसमिति बैठक ब्रम्हदेव स्थान, सिकलिन टोला में आयोजित की गई। बैठक मण्डल प्रभारी आशुतोष शुक्ला एवं मण्डल प्रवासी पंकज बाजपेई के आतिथ्य में सम्पन्न हुई। बैठक में मण्डल पदाधिकारियों, शक्ति केंद्र संयोजकों एवं अपेक्षित कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। इस दौरान आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों एवं अभियानों की रूपरेखा तैयार की गई तथा गत माह सम्पन्न हुए विभिन्न अभियानों और कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने संगठन की नीतियों एवं योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में मण्डल अध्यक्ष रोहित वैश्य ने मण्डल प्रभारी आशुतोष शुक्ला एवं मण्डल प्रवासी पंकज बाजपेई को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई। #रिपोर्ट: पुनीत मिश्रा/बेनीगंज

Hardoi, Hardoi | Jun 4, 2026

समाजवादी नेता पूनम सरोज ने जरूरतमंदों को वितरित किए छाते
.
#हरदोई: भीषण गर्मी और तेज धूप से राहत दिलाने के उद्देश्य से विधानसभा 160 बालामऊ क्षेत्र के अंतर्गत नगर बेनीगंज के प्रताप नगर चौराहा, कोथावां में समाजवादी नेता श्रीमती पूनम सरोज द्वारा पटरी दुकानदारों, ठेला संचालकों एवं अन्य जरूरतमंद लोगों को छाते वितरित किए गए।
इस अवसर पर पूनम सरोज ने कहा कि समाज के कमजोर एवं मेहनतकश वर्ग की सहायता करना उनकी प्राथमिकता है। गर्मी के मौसम में धूप से बचाव के लिए छाता एक आवश्यक वस्तु है, जिससे दैनिक कार्य करने वाले लोगों को काफी राहत मिलेगी।
कार्यक्रम में कोथावां ब्लॉक अध्यक्ष रामचंद्र यादव, बेनीगंज नगर अध्यक्ष समीउल्लाह अंसारी, बालामऊ नगर अध्यक्ष मोहम्मद वारिस, आलोक गुप्ता तथा अनमोल सिंह यादव सहित कई कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
छाता पाकर लाभार्थियों ने पूनम सरोज का आभार व्यक्त किया और इस जनसेवा कार्य की सराहना की।
#रिपोर्ट: पुनीत मिश्रा/बेनीगंज

समाजवादी नेता पूनम सरोज ने जरूरतमंदों को वितरित किए छाते . #हरदोई: भीषण गर्मी और तेज धूप से राहत दिलाने के उद्देश्य से विधानसभा 160 बालामऊ क्षेत्र के अंतर्गत नगर बेनीगंज के प्रताप नगर चौराहा, कोथावां में समाजवादी नेता श्रीमती पूनम सरोज द्वारा पटरी दुकानदारों, ठेला संचालकों एवं अन्य जरूरतमंद लोगों को छाते वितरित किए गए। इस अवसर पर पूनम सरोज ने कहा कि समाज के कमजोर एवं मेहनतकश वर्ग की सहायता करना उनकी प्राथमिकता है। गर्मी के मौसम में धूप से बचाव के लिए छाता एक आवश्यक वस्तु है, जिससे दैनिक कार्य करने वाले लोगों को काफी राहत मिलेगी। कार्यक्रम में कोथावां ब्लॉक अध्यक्ष रामचंद्र यादव, बेनीगंज नगर अध्यक्ष समीउल्लाह अंसारी, बालामऊ नगर अध्यक्ष मोहम्मद वारिस, आलोक गुप्ता तथा अनमोल सिंह यादव सहित कई कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे। छाता पाकर लाभार्थियों ने पूनम सरोज का आभार व्यक्त किया और इस जनसेवा कार्य की सराहना की। #रिपोर्ट: पुनीत मिश्रा/बेनीगंज

Hardoi, Hardoi | Jun 4, 2026

आज 'व्यवस्था परिवर्तन दिवस' पर प्रारंभ हो रही सत्ता परिवर्तन यात्रा से घबराकर मुख्यमंत्री MYogiAdityanath जी के इशारे पर मेरे आवास पर पुलिस द्वारा मुझे डिटेन किए जाने के इस निंदनीय और अलोकतांत्रिक कृत्य के बाद प्रेस के समक्ष अपनी बात रखते हुए।

#SattaParivartanYatra #ASP_K_Mission2027

आज 'व्यवस्था परिवर्तन दिवस' पर प्रारंभ हो रही सत्ता परिवर्तन यात्रा से घबराकर मुख्यमंत्री MYogiAdityanath जी के इशारे पर मेरे आवास पर पुलिस द्वारा मुझे डिटेन किए जाने के इस निंदनीय और अलोकतांत्रिक कृत्य के बाद प्रेस के समक्ष अपनी बात रखते हुए। #SattaParivartanYatra #ASP_K_Mission2027

Hardoi, Hardoi | Jun 4, 2026

हरदोई में कांग्रेस ताली ताली बजा कर किसान कानून के विरोध में बीजेपी सांसद जयप्रकाश के आवास का किया घेराव - Hardoi News