शाहजहांपुर: बरेली मोड़ चौड़ीकरण कार्य का डीएम ने किया निरीक्षण, बिजली के पोल हटाने के दिए निर्देश
शाहजहांपुर। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने सोमवार को बरेली मोड़ पर चल रहे चौड़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यदायी संस्था के अभियंताओं को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूरा कराया जाए। साथ ही विद्युत विभाग को निर्देशित किया कि मार्ग में बाधा बन रहे बिजली के पोलों को प्राथमिकता के आधार पर शिफ्ट किया जाए।