चांपा: ट्रेलर वाहन ने चांपा के कोरबा रोड पर स्कॉर्पियो को मारी टक्कर, हादसे में कई लोगों को आई चोट
जांजगीर के चांपा थाना क्षेत्र के कोरबा रोड में ट्रेलर वाहन ने स्कॉर्पियो कार को टक्कर मार दी है. हादसे में कई लोगों को चोट आई है. हादसे में स्कॉर्पियो कार की परखच्चे उड़ गए है। मिली जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो कार कोरबा से चांपा की ओर आ रही थी. तभी चांपा थाना क्षेत्र में पहुंचे हुए थे. इसी दौरान ट्रेलर वाहन ने स्कॉर्पियो कार को टक्कर मार दी.