पटना ग्रामीण: कंकड़बाग थाना क्षेत्र से अवैध विदेशी शराब के साथ कार ज़ब्त, आरोपी फरार
कंकड़बाग थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर से 2 फरवरी को एक कार को जप्त किया गया था जिससे 119 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद किया गया था। जप्त किए गए कार को नवनिर्मित थाने के पास रखा गया था, लेकिन इस कांड का आरोपी जिसकी यह कार थी वह अपने साथियों के साथ रात में कार लेकर फरार हो गया। मंगलवार रात करीब 9:00 मामले की जानकारी कंकड़बाग थाना अध्यक्ष ने दी है।