पटना ग्रामीण: 5 फरवरी को पटना आएंगे राहुल गांधी, सदाकत आश्रम में प्रदेश अध्यक्ष ने दी जानकारी
5 फरवरी को श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय जगलाल चौधरी की जयंती कांग्रेस के द्वारा मनाई जाएगी। जिसमें शामिल होने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी पटना आ रहे हैं। मंगलवार शाम करीब 4:00 बजे सदाकत आश्रम में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने 5 फरवरी को राहुल गांधी के पटना आगमन को लेकर जानकारी दी है।