पटना ग्रामीण: नाला रोड में मूर्ति विसर्जन के दौरान दुकानों में तोड़फोड़, सैदपुर हॉस्टल के छात्रों पर आरोप
मंगलवार की देर शाम 7 बजे कदमकुआं थाना क्षेत्र के नाला रोड में मूर्ति विसर्जन के दौरान दुकानों में तोड़फोड़ की घटना सामने आई है। स्थानीय दुकानदारों ने सैदपुर हॉस्टल के छात्रों पर तोड़फोड़ का आरोप लगाया है। घटना के बाद नाराज दुकानदारों ने बाजार को बंद कर दिया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।