पटना ग्रामीण: बिहार कैबिनेट की बैठक में 136 एजेंडे पर लगी मुहर, अपर मुख्य सचिव S. सिद्धार्थ ने पटना में जानकारी दी
मुख्यमंत्री सचिवालय में मंगलवार को बिहार कैबिनेट के बैठक आयोजित की गई। जिसमें 136 एजेंडे पर मुहर लगी है। अपर मुख्य सचिव S.सिद्धार्थ ने मंगलवार शाम करीब 6:30 बजे इस बात की जानकारी दी है। 136 एजेंडों में से 82 एजेंडे सिर्फ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रगति यात्रा से संबंधित है, वहीं पथ निर्माण विभाग के 41 और जल संसाधन विभाग के 13 प्रस्ताव पर मुहर लगी है।