वैशाली: नए थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने किया पदभार ग्रहण।
प्रवीण कुमार ने वैशाली थानाध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया । इस दौरान थाने के सभी पुलिस कर्मियों से जान- पहचान करते हुए थाने का जायजा लिया । इस क्रम में थाना क्षेत्र की जानकारी हासिल कर महत्वपूर्ण समस्याओं पर चर्चा करते हुए थाने में पदस्थापित पदाधिकारी व पुलिसकर्मियों से बैठक कर विचार- विमर्श कर कई दिशा निर्देश दिया।