शुजालपुर: फोरलेन पर दो बाइकों की जोरदार टक्कर, एक युवक घायल
शुजालपुर फोरलेन पर एसडीओपी कार्यालय के सामने शनिवार सुबह करीब 9:47 बजे दो बाइकों की टक्कर हो गई। हादसे का वीडियो भी सामने आया है। दुर्घटना में चित्रांश नगर निवासी भरत परमार घायल हो गए। जानकारी के अनुसार भरत अपनी बाइक से चित्रांश नगर कॉलोनी से शुजालपुर मंडी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे अज्ञात बाइक चालक ने तेज गति एवं लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन