श्रीडूंगरगढ़: श्रीडूंगरगढ वन क्षेत्र में महिला का अर्धनग्न शव मिलने से मची सनसनी, हत्या की आशंका
कस्बे के वन विभाग क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक महिला का अर्धनग्न शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार महिला का शव सड़क से करीब 50 मीटर दूर पड़ा मिला। सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों की नजर शव पर पड़ने के बाद उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के क्षेत्र की घेराबंदी की। प्रा