बिंदकी: कोरवा गांव में ट्रैक्टर की टक्कर से बोलेरो सवार दंपत्ति घायल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के अंतर्गत बिंदकी-जोनिहा मार्ग स्थित कोरवा गांव में सोमवार की देर रात को ट्रैक्टर की टक्कर से बोलेरो सवार दंपति नागेंद्र सिंह तथा उनकी पत्नी राधा देवी निवासी शहबाजपुर कोतवाली बिंदकी घायल हो गए। हड़कंप मचा रहा।यातायात बाधित रहा। पुलिस मौके पर पहुंची। सोमवार तथा मंगलवार की मध्य रात करीब 12:00 बजे तक जांच पड़ताल किया।