मंडी: बिहार चुनाव को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष निहालचंद शर्मा ने कहा- बिहार में भी झूठी गारंटी के सपने दिखा रही कांग्रेस
Mandi, Mandi | Nov 3, 2025 भाजपा के जिलाध्यक्ष निहालचंद शर्मा ने सोमवार दोपहर 12:00 बजे प्रेस में जारी बयान में कहा की जिस तरह से हिमाचल के लोगों को कांग्रेस ने झूठे वायदे कर सत्ता हासिल की है। इसी तरह अब बिहार में भी कांग्रेस झूठी गारंटियों के सपने दिखा रही है। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता समझकार है और कांग्रेस को करारा जवाब देगी।