कोंडागांव: कोंडागांव पलारी बायपास रोड पर भीषण सड़क हादसे में ट्रक की टक्कर से कार सवार एक ही परिवार के 5 लोग घायल
ओडिशा से कोंडागांव की ओर आ रही एक कार को जगदलपुर की दिशा से रही ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। यह हादसा आज शुक्रवार शाम करीब 6:30 बजे पलारी बायपास रोड पर हुआ है। कार में कुल 5 लोग सवार बताए जा रहे है, जिनमें एक युवती, एक गर्भवती महिला, दो नाबालिग बच्चे और एक पुरुष शामिल हैं। हादसे में युवती को गंभीर चोटें आई हैं। घटना के तुरंत बाद 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची..